बोकारो, अगस्त 31 -- ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा की ओर से रविवार को सेक्टर-2 स्थित कला केंद्र में संयुक्त मजदूर सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में सेल कर्मियों के वर्षों से लंबित वेज समझौते सहित ठेका मजदूरों की मांगों को लेकर प्रबंधन के रवैये की कड़ी आलोचना की गई। एटक के रामाश्रय प्रसाद सिंह ने कहा पे रिवीजन की वार्ता में हो रही देरी से कर्मचारियों में भारी असंतोष है। उन्होंने एनजेसीएस की बैठक तत्काल बुलाकर वेतन पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की। साथ ही 39 माह के बकाया एरियर का मुख्य श्रमायुक्त के परामर्श और एमओएम के अनुसार शीघ्र भुगतान करने की मांग उठाई। सीटू के आरके गोराई ने कहा मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो सेल की सभी इकाइयों में संयुक्त आंदोलन चलाया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल का निर्णय भी लिया ज...