चाईबासा, मार्च 7 -- गुवा। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) प्रबंधन ने कर्मचारियों के वेतन से सेल एम्प्लॉइज सुपरएनुएशन बेनिफिट फंड (एसईएसबीएफ) मंद में कटौती बंद करने की घोषणा की है। इस संबंध में सेल द्वारा सूचना जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि सेल कर्मचारियों के वेतन से सेल एम्प्लॉइज सुपरएनुएशन बेनिफिट फंड (एसईएसबीएफ) के लिए की जा रही 2 प्रतिशत कटौती को 1 अप्रैल 2026 से बंद कर दिया जाएगा। यह निर्णय सेल में नई सेल पेंशन योजना (एसपीएस) लागू होने के बाद लिया गया है। अब तक सेल के सभी कर्मचारी अपने मूल वेतन (बेसिक) और महंगाई भत्ते (डीए) का 2 प्रतिशत हिस्सा एसईएसबीएफ फंड में योगदान के रूप में देते थे, जिसका संचालन एसईएसबीएफ ट्रस्ट द्वारा किया जाता है। वहीं, सेल पेंशन योजना के तहत कंपनी की ओर से कर्मचारियों के लिए नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.