सेल और बीसीसीएल के बीच घरेलू कोकिंग कोयला उत्पादन बढ़ाने के लिए एमओयू
धनबाद, सितम्बर 26 -- स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) और भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) ने शुक्रवार को नई दिल्ली में एक एमओयू पर हस्ताक्षर किया है। पश्चिम बंगाल में सेल के इंडिकट्टा रामनगोर कोयला ब्लॉक और बीसीसीएल के ईस्ट ऑफ दामागोरिया (कल्याणेश्वरी) कोयला ब्लॉक के संयुक्त विकास और संचालन के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए। दोनों ब्लॉकों की संयुक्त पीक रेटेड क्षमता (पीआरसी) 4.0 मिलियन टन प्रतिवर्ष (एमटीपीए) है। फेज-1 में लगभग 79 मिलियन टन निष्कर्षणीय भंडार का अनुमान लगाया गया है। प्रस्तावित एकीकृत खनन व्यवस्था के तहत समन्वित खनन और ओवरबर्डेन प्रबंधन शामिल है, जिसमें कल्याणेश्वरी ब्लॉक में खनन और रामनगोर ब्लॉक में डंपिंग की जाएगी। फेज-2 में इसके विपरीत क्रम अपनाया जाएगा। यह समझौता ज्ञापन कोयला संसाधन के एकीकृत उपयोग की दिशा में एक महत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.