सेल एसटी कर्मचारी फेडरेशन के केंद्रीय अधिवेशन में जुटे पदाधिकारी
बोकारो, सितम्बर 28 -- रविवार को सेल शिड्यूल ट्राइब इम्प्लाइज फेडरेशन बीएसएल बोकारो यूनिट के प्रतिनिधिमंडल ने दुर्गापुर स्टील प्लांट में आयोजित केंद्रीय अधिवेशन में हिस्सा लिया। बोकारो यूनिट की ओर से मासिक व वार्षिक कार्यक्रमों की गतिविधियों की जानकारी दी गई। अधिवेशन में बोकारो, दुर्गापुर, अलॉय स्टील प्लांट, राउरकेला व भिलाई स्टील प्लांट के पदाधिकारी व सदस्य शामिल हुए। केंद्रीय कमेटी की ओर से आदिवासी कर्मचारियों के हक-अधिकार, कल्याणकारी योजनाओं व विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी गई। साथ ही फेडरेशन के विस्तार व सभी यूनिट के संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा हुई। मौके पर केंद्रीय संरक्षक सुनील किस्कू, अध्यक्ष विल्सन कोंगाडी, महासचिव दुर्गादास टुडू, कोषाध्यक्ष मानसिंह हेम्ब्रम, मीडिया प्रभारी अमन बास्की, संगठन सचिव कृष्णा सोरेन व बोकारो यू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.