रांची, जुलाई 22 -- रांची, वरीय संवाददाता। सेल के एमटीआई रांची में तीन दिवसीय एचआर कॉन्क्लेव की शुरुआत बुधवार को हुई। कॉन्क्लेव की थीम पॉलिसी से आगे - एचआर परफॉर्मेंस कल्चर के आर्किटेक्ट के तौर पर, रखी गई है। ईडी (एचआर-एल एंड डी) संजय धर ने स्वागत भाषण दिया और कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि आज एचआर को संस्थान में बहुत योजनाबद्ध रोल निभाना चाहिए और विकास के लिए आर्किटेक्चर बनाना चाहिए। और यह कॉन्क्लेव एचआर के लिए इनोवेटिव आइडियाज को बढ़ावा देगा। डायरेक्टर (पर्सनल) केके सिंह ने कहा कि एचआर ने पहले के मुकाबले अपनी भूमिका को बदलकर एक बड़ी छलांग लगाई है और लोगों को अपनी क्षमता दिखाने में मुख्य ड्राइवर है। सीएमडी सेल डॉ अशोक कुमार पांडा ने कहा कि संस्थान की मुख्य ताकत ह्यूमन कैपिटल है और आज ट्रांसफॉर्मेशन जरूरी है, जिसके लिए ब...