मुजफ्फरपुर, जनवरी 22 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। होम्योपैथिक दवा कंपनी के सेल्स मैनेजर निवासी अनुपम चटर्जी को अगवा कर लूटपाट करने वाले गैंग के शातिर अरुण कुमार को बिहार एसटीएफ ने कांटी थाना के कस्बा वार्ड-1 से गिरफ्तार किया है। वह इसी टोला का निवासी है। घटना के चार साल बाद उसके घर पर होने की सूचना बिहार एसटीएफ को मिली थी। एसटीएफ ने गुरुवार अहले सुबह पानापुर ओपी पुलिस के सहयोग से अरुण के घर को चारों ओर से घेर लिया। उसे दबोचकर पूछताछ की गई व शाम में मीनापुर के पानापुर पुलिस को सौंप दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...