लखनऊ, फरवरी 22 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। कल्याणपुर क्षेत्र में चोरों ने शादी समारोह में गए एक सेल्स मैनेजर के बंद मकान को निशाना बनाते हुए करीब 30 लाख रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और वहां से एक लाख रुपये नकद व लगभग 30 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। प्रगति विहार निवासी प्रदीप प्रगति अपने परिवार के साथ गोरखपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। 16 फरवरी को वापस लौटने पर उन्होंने घर का मुख्य दरवाजा टूटा पाया और अंदर का सामान बिखरा हुआ मिला। पीड़ित के मुताबिक घर में करीब 200 ग्राम सोने के जेवर, ढाई किलोग्राम चांदी के आभूषण और एक लाख रुपये नकद रखे थे, जिन्हें चोर उठा ले गए। इंस्पेक्टर प्रभतेश श्रीवास्तव ने...