बक्सर, मार्च 31 -- डुमरांव अचानक दुकानें बंद होने से खरीदारी करने आए लोगों में अफरातफरी देखते ही देखते बाजार की करीब 90 प्रतिशत दुकानों के शटर गिर गए डुमरांव, संवाद सूत्र। स्थानीय डुमरांव बाजार में मंगलवार को सेल्स टैक्स विभाग की छापेमारी की अफवाह से मंडियों में अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते बाजार की करीब 90 प्रतिशत दुकानों के शटर गिर गए और पूरा इलाका कुछ ही देर में सूना नजर आने लगा। अफवाह इतनी तेजी से फैली कि किसी को भी इसकी सच्चाई जानने का मौका नहीं मिला। एक-दूसरे से सुनी-सुनाई बातों के आधार पर दुकानदारों ने एहतियातन अपनी दुकानें बंद कर दीं। कई व्यापारियों ने बताया कि पिछले दिनों अन्य शहरों में हुई छापेमारी की खबरों के कारण वे पहले से ही सतर्क थे, इसलिए जैसे ही सूचना मिली, उन्होंने जोखिम लेना उचित नहीं समझा। दूसरी ओर, अचानक दुकानें बंद...