फरीदाबाद, दिसम्बर 17 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। बाइक सवार नकाबपोश बदमाश पर्वतीया कॉलोनी क्षेत्र इलाके में मोदी चौक के पास एक सेल्समैन को हथियार दिखाकर डेढ़ लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। यह घटना बुधवार सुबह की है। सारन थाना पुलिस ने पीड़ित सेल्समैन की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, फरीदपुर गांव निवासी चमन एनआईटी-एक यशपाल नामक कारोबारी के पास सेल्समैन के तौर पर कार्य करता है । वह सारन थाना क्षेत्र इलाके में अलग-अलग दुकानों पर सामान सप्लाई करता है। बुधवार सुबह वह दुकानदारों से सामान के बदले रुपये की रिकवरी के लिए गया हुआ था। जब वह पर्वतीया कॉलोनी पुलिस चौकी क्षेत्र में मोदी चौक के पास पहुंचा तो उसने महिला दुकानदार से 21 हजार रुपये लिए। 21 हजार रुपये लेकर उसने अपने बैग में रख लिए। इसके बाद वह स्कूटी पर सवार होकर दूसरे दुक...