हापुड़, मार्च 9 -- कोतवाली नगर क्षेत्र में स्थित मॉडल वाइन शॉप में सेल्समैन ने अपने दोस्त के साथ मिलकर 3.50 लाख रुपये चोरी कर फरार हो गया। वाइन शॉप के इंचार्ज की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस में दर्ज मुकदमे में उत्तराखंड जिला नैनीताल हल्द्वानी निवासी सतेंद्र नेगी ने बताया कि वह मॉडल वाइन शॉप में बतौर इंचार्ज हैं। जिला मैनपुरी निवासी आशीष यादव सेल्समैन था। 20 फरवरी को आशीष ने अपने दोस्त मैनपुरी निवासी ब्रिजेश यादव के साथ मिलकर मॉडल बाइन शॉप के 3.50 लाख रुपये चोरी कर लिए। पीड़ित ने बताया कि काफी बार उनको अपने स्तर से बुलाने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों नहीं आए और धमकी देने लगे थे।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर रकम को वापस दिला...