पीलीभीत, मई 27 -- पूरनपुर। नगर के मोहल्ला कायस्थान की रहने वाली मीना देवी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनका बेटा अजय कुमार असम हाइवे के सिरसा चौराहे के पास मौजूद शराब की दुकान से शराब खरीदने गया था। आरोप है इस दौरान सैल्समेन अनिल जायसवाल ने शराब के ओवररेट की मांग की। मना करने पर उसने उनके बेटे अजय कुमार पर चाकू से हमला कर दिया जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। उसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मीना देवी शिकायत पर अनिल जायसवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...