नोएडा, अगस्त 3 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जिला अदालत ने सेल्समैन की हत्या के मामले में विवेक, पुनीत और अमन को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। सभी पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। जुर्माना अदा न करने पर दोषियों को एक-एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। एडीजीसी अपराध शिल्पी भदौरिया ने बताया कि मामला बिसरख थाना क्षेत्र का है। मूलरूप से एटा निवासी 24 वर्षीय सुमंजय अपने भाई धनंजय के साथ पुराना हैबतपुर गांव में किराये पर रहता था और ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एक रिटेल स्टोर में सेल्समैन के रूप में कार्यरत था। सुमंजय ने अपने परिचित कैब चालक अमन को अपने क्रेडिट कार्ड से किस्तों पर मोबाइल फोन खरीदवाया था। मोबाइल की मासिक किस्त सुमंजय के खाते से कट रही थी, जबकि अमन भुगतान नहीं कर रहा था। जब सुमंजय ने उससे रुपये मांगे तो दोनों के ब...