शाहजहांपुर, मई 29 -- पुवायां। पुवायां बाजार में एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार सिगरेट चोरी की घटना सामने आई है। शाहजहांपुर रोड स्थित महाराजा रेस्टोरेंट के सामने हुई इस वारदात ने व्यापारियों में दहशत फैला दी है। पूरी घटना रेस्टोरेंट के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार शनिवार 23 मई को संजीव गुप्ता का सिगरेट से भरा थैला चोरी हो गया था। वह गुटखा और सिगरेट की थोक बिक्री करते हैं। अभी यह मामला शांत भी नहीं हुआ था कि 27 मई को दोपहर में शाहजहांपुर निवासी सेल्समैन पंकज कुमार गुप्ता पुवायां में सिगरेट बिक्री करने पहुंचे। यह भी पढ़ें- झंझारपुर में लगातार हो रही बाइक चोरी व चेन स्नेचिंग लोगों में दहशतचोरी की दूसरी घटना पंकज कुमार ने शाहजहांपुर रोड पर बाइक खड़ी कर दुकान पर बिक्री शुरू की, तभी पल्सर बाइक पर सवार दो युवक आए और बाइक पर रखा...