लखीमपुरखीरी, जून 10 -- शहर की लखीमपुर रोड पर उचक्कों ने एक सेल्समैन का सामान से भरा बैग पार कर दिया। बैग में लगभग 15 हजार रुपये मूल्य का सामान रखा था। मोहल्ला सर्वोदय नगर निवासी हरिओम द्विवेदी साइकिल से दुकानदारों को सिगरेट, पान मसाला, जाफरान व गुटखा आदि की सप्लाई करते हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार दोपहर बाद वह लखीमपुर रोड स्थित ब्लॉक गेट के पास अपनी साइकिल खड़ी कर हैंडपंप पर पानी पीने लगे। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर उचक्के उनकी साइकिल पर टंगा सामान से भरा बैग लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...