रुडकी, अप्रैल 14 -- मंगलौर, संवाददाता। मखदूमपुर की मैसर्स प्रोमिनेन्ट फाइबर कंपनी प्रबंधन ने सेल्समैनों पर साठगांठ कर फर्जी फर्में दिखाने और करीब 1.10 करोड़ रुपये की धनराशि हड़पने का आरोप लगाया है। तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ​कंपनी के अधिकारी निशीथ बंसल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि सेल्समैन संदीप शर्मा व सत्यम कुमार सिंह निवासी दिल्ली, सीपी चौधरी निवासी मुरादाबाद, अजय वर्मा निवासी वाराणसी, किशोर निवासी जयपुर और अंकित निवासी जालंधर ने मार्च 2025 से दिसंबर के बीच अलग-अलग शहरों की फर्मों के नाम पर प्लाईवुड और फाइबर उत्पादों के बड़े ऑर्डर बुक किए थे। ​

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...