कौशाम्बी, जून 25 -- सेलरहा पश्चिम के समीप विपरीत दिशा से आए बालू लदे ट्रैक्टर ने अचानक मोड़कर ऑटो में टक्कर मार दी थी। इस दुर्घटना में ऑटोसवार सेल्समैन आशीष मिश्रा और सूर्यांश बाजपेई की मौके पर ही मौत हो गई थी। चालक समेत बाकी पांचों लोग घायल हो गए थे। मृतक आशीष के भाई मनीष मिश्रा की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है। कानपुर महानगर के बर्रा निवासी 35 वर्षीय आशीष मिश्रा पुत्र सुमन किशोर मिश्रा और हरदोई जनपद के बेहटा थाना क्षेत्र के शिरोमणि नगर निवासी 25 वर्षीय सूर्यांश बाजपेई पुत्र महेश चंद्र एक ऑटो पार्ट्स कंपनी में सेल्समैन थे। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर ने ऑटो में मारी टक्कर, दो की मौत, पांच गंभीर बुधवार को दोनों व्यापार के सिलसिले में मंझनपुर के ओसा स्थित दुकान गए थे। इसके बाद ऑटो पर सवार होकर सैनी बस...