सेल्सगर्ल से छेड़छाड़ कर रहे युवक को लोगों ने दबोचा
लखनऊ, जून 9 -- कैसरबाग में शोरूम से घर लौट रही सेल्सगर्ल को अंधेरे में बहराइच के युवक ने रविवार रात को पकड़ लिया। साथ ही अश्लील हरकत की। लोगों ने शोहदे को दबोचकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। कैसरबाग निवासी युवती साड़ी के शोरूम में सेल्सगर्ल है। वह रविवार रात शोरूम बंद होने के बाद घर की ओर पैदल जा रही थी। युवती के मुताबिक, शोरूम से कुछ दूरी पर पहुंची तभी बहराइच निवासी फुरकान ने उसे पकड़ लिया। फुरकान अमीनाबाद इलाके में रहकर मजदूरी करता है। नशे में धुत फुरकान युवती के साथ अश्लील हरकत करने लगा। युवती की चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग जुट गए। उन लोगों ने दौड़ाकर आरोपी फुरकान को दबोच लिया। कैसरबाग पुलिस को लोगों ने फुरकान को सौंप दिया। कैसरबाग इंस्पेक्टर अंजनी मिश्र ने बताया कि सेल्सगर्ल ने फुरकान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपी को जेल भेज दिया गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.