शामली, मार्च 28 -- कैराना। नगर में सेल्फ ड्राइव पर वाहन उपलब्ध कराने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। बताया जा रहा है कि कई स्थानों पर बिना वैध लाइसेंस के ही युवाओं को गाड़ियां दे दी जाती हैं। नाबालिग भी आसानी से वाहन ले लेते हैं, जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है। पूर्व में भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार इस ओर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री का कहना है कि सेल्फ ड्राइव पर कार देने वालों की जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...