बिजनौर, अगस्त 4 -- डीएम जसजीत कौर ने कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को भव्य रूप से मनाए जाने के लिए अधिकारियों को रूपरेखा तैयार कर कार्यों को करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की सहभागिता से पूरे हर्षोल्लाह व भव्य रूप से स्वतंत्रता दिवस को मनाया जाए। उन्होंने बताया कि हर घर तिरंगा पोर्टल लॉन्च किया गया है। अबकी बार तिरंगा रैली, तिरंगा कंसर्ट, तिरंगा प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- हर घर तिरंगा : 9 से 17 अगस्त तक चलेगा अभियानतिरंगा कार्यक्रमों की जानकारी उन्होंने बताया कि झंडा फहराने और उतारने के लिए नियम बनाए गए हैं ,इसका अनुपालन कराया जाए। उन्होंने बताया कि प्रत्येक कार्यक्रम में राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रगीत का भी गायन किया जाएगा, इसको सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि 14 अगस्त को विभाजन व...