सहरसा, जून 25 -- महिषी, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में बुधवार की शाम कोसी नदी में एक युवक के डूब जाने की घटना से सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि युवक अपने साथियों के साथ नदी किनारे गया था। इसी दौरान वह सेल्फी लेने के क्रम में असंतुलित होकर नदी में गिर गया और देखते ही देखते तेज धारा में समा गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ नदी किनारे जुट गई। स्थानीय लोगों ने युवक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। समाचार प्रेषण तक युवक का कोई पता नहीं चल सका था। महिषी थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। पुलिस बल को घटनास्थल पर भेजा गया है तथा युवक की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...