सेलावन गांव में लीकेज गैस सिलेंडर में लगी आग
फतेहपुर, जुलाई 18 -- फतेहपुर, संवाददाता। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के सेलावन गांव में शुक्रवार की देर रात रामराज विश्वकर्मा की पत्नी सीमा देवी गैस चूल्हे में खाना बना रही थी। तभी लीकेज गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग लगने की घटना के बाद हड़कंप मच गया। मौके पर भारी भीड़ लग गई। परिजनों तथा ग्रामीणों ने मिलकर हिम्मत जुटाते हुए जलते गैस सिलेंडर को घर से बाहर निकाला और घर के सामने मैदान में बरसात के पानी में फेंक दिया लेकिन गैस सिलेंडर लगातार जलता रहा। उधर, मामले की जानकारी होने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड के चालक श्याम शंकर तथा फायरमैन गुलाम मोहम्मद तथा रमेश द्विवेदी ने मिलकर गैस सिलेंडर में लगी आग को पूरी तरह से बुझाया। वही महिला मामूली रूप से झुलस गई। कोई जनहानि न होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.