जमुई, दिसम्बर 18 -- लक्ष्मीपुर, निज संवाददाता जमुई मुंगेर जिला के लक्ष्मीपुर खड़गपुर प्रखंड के बीच स्थित घने जंगल में स्थित भीम बांध में शैलानियों के जाने का शील शिला जारी है। ठंड शुरू होता ही भीम बांध शैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र विंदु बन जाता है। आकर्षण का केंद्र विंदु होने का कारण भीम बांध के प्राकृतिक गर्म पानी का झरना है। जिसकी संख्या दर्जनों है, जहां एक नदी रजन है। जहां गर्म और ठंडा जल का मिलन होता है। जहां शैलानी नहाने का लुफ्त उठते हैं। जमुई, लखीसराय, नवादा, मुंगेर और बांका जिला के लिए भीम बांध पिकनिक स्पॉट के रूप में चर्चित है। जहां के शैलानियों का भीम बांध आने का सीलसीला नवंबर माह से शुरू हो जाता है। जो मध्य फरवरी तक जारी रहता है। जिसमें जमुई, लखीसराय, नवादा के शैलानियों का भीम बांध पहुंचने के पूर्व पहला पड़ाव लक्ष्मीपुर और म...