विकासनगर, अक्टूबर 10 -- सेलाकुई में घर-घर कूड़ा उठान में लगे सफाई कर्मचारियों को छह माह से वेतन नहीं मिला है। जिससे नाराज होकर कर्मचारियों ने शुक्रवार से हड़ताल कर दी है। ऐसे में घरों, सड़कों से कूड़ा न उठने के कारण सेलाकुई में जगह-जगह गंदगी के ढेर नजर आए। उधर, सफाई कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनका छह माह का वेतन जारी नहीं होता है तब वह काम पर नहीं लौटेंगे। कर्मचारियों ने सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर से मुलाकात कर वेतन दिलवाने की मांग की है। नगर पंचायत सेलाकुई ने घर-घर कूड़ा उठान का ठेका जीरो वेस्ट कंपनी को दिया है। कंपनी की ओर से सेलाकुई में वार्डों में 26 कर्मचारी घर-घर कूड़ा उठान का कार्य कर रहे हैं, लेकिन इन कर्मचारियों को पिछले छह माह से वेतन नहीं दिया गया है। जिसके कारण उनके आगे आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। कर्मचारियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.