विकासनगर, जून 22 -- सेलाकुई,संवाददाता। थाना सेलाकुई पुलिस ने क्षेत्र में हुई पांच अलग-अलग चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय शातिर चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 40 लाख रुपये मूल्य का चोरी का सामान, 3 लाख 90 हजार रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। एसपी ग्रामीण पंकज गैरौला ने बताया कि सेलाकुई क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के संबंध में थाना सेलाकुई में पांच अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए थे। मामलों की गंभीरता को देखते हुए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों ने घटनास्थलों और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और संदिग्धों की तलाश शुरू की। यह भी पढ़ें- सेलाकुई में 40 लाख की चोरी का खुलासा, अंतरराज्यीय गिर...