विकासनगर, अक्टूबर 30 -- सेलाकुई में गुरुवार को लोगों को जाम से जूझना पड़ा। सुबह करीब एक घंटे तक राजारोड तिराहे से स्वारना पुल तक वाहन रेंगते हुए चले। जाम में स्कूली वाहन, फैक्ट्रियों, कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारियों के वाहन भी फंस गए। पुलिस को जाम को खुलवाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस के मुताबिक, जाम का प्रमुख कारण शोभा यात्रा रही। सेलाकुई में सुबह और शाम जाम अब आम हो गया है। लोगों को हर दिन यहां जाम से जूझना पड़ता है। इसका प्रमुख कारण सेलाकुई बाजार हाईवे पर होने के साथ ही दोनों तरफ फैक्ट्रियां हैं। हाईवे किनारे अक्सर औद्योगिक क्षेत्र के भारी वाहन खड़े रहते हैं। साथ ही अस्थायी अतिक्रमण भी है। रेहड़ी-ठेलियों के कारण लोग फुटपाथ के बजाए सड़क पर चलते हैं। गुरुवार को सेलाकुई में सुबह शोभायात्रा निकली, जिससे राजा रोड तिहारे से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.