देहरादून, जून 8 -- महिला आयोग ने दून के थाना सेलाकुई के तहत भाऊवाला(सैनिक कॉलोनी) क्षेत्र में एक विवाहिता को बंधक बनाकर रखने, खाना न देने और उसके साथ अमानवीय व रूह कंपा देने वाली शारीरिक व मानसिक क्रूरता करने के एक संवेदनशील मामले का संज्ञान लिया है। आयोग ने इसे गंभीरता से लेते हुए कड़ा रुख दिखाया है। आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने बताया कि पीड़िता का विवाह अप्रैल 2024 में हुआ था, जिसके बाद उसे पिछले 10 महीनों (जुलाई 2025 से मई 2026) तक कमरे और शौचालय में बंद करके रखा गया। इस दर्दनाक घटना के संबंध में पीड़िता के पिता द्वारा उत्तराखंड राज्य महिला आयोग कार्यालय में एक लिखित शिकायत देते हुए पूरी आपबीती साझा की गई है। यह भी पढ़ें- सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख शिकायत मिलने पर आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ...