विकासनगर, सितम्बर 6 -- उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि सभी जरूरतमंदों को सुलभ और त्वरित न्याय मिलना चाहिए। सरकारी योजनाओं का लाभ भी हर जरूरतमंद को मिले। यह बातें उन्होंने रविवार को सेलाकुई में उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल की ओर से आयोजित बहुउद्देश्यीय विधिक सेवाएं एवं जागरूकता शिविर को संबोधित करते हुए कही। शिविर का शुभारंभ मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता, कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी एवं न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल ने किया। न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता ने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की और नारकोटिक्स टास्क फोर्स की ओर से किए गए नुक्कड़ नाटक को भी सराहा। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में शिविर आयोजित कर किया जागरूक जिला...