देहरादून, जून 5 -- सेलाकुई। क्षेत्र में दुकान में काम कर रहे युवक के साथ मारपीट के मामले में दो साल बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोर्ट के आदेश पर हुआ मुकदमा दर्ज। घटना 11 दिसंबर 2024 की है जब पीड़ित मुकेश चौहान पुत्र स्व. मदन लाल निवासी जमनपुर सेलाकुई अपनी दुकान में काम कर रहे थे। इस दौरान आरोपी संदीप तेवतिया अपने दो अन्य साथियों के साथ जबरन दुकान में घुस आया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि घटना में उन्हें गंभीर चोटें आईं। आरोपी जाते समय भविष्य में गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देकर फरार हो गया। बताया कि घटना के दौरान पीड़ित ने तत्काल 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी थी, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। पीड़ित ने बताया कि आरोपी और उसके साथियों ने पूर्व में भी स्कूटी, मोबा...