विकासनगर, जून 24 -- राकेश खत्री पछुवादून में बुधवार दोपहर बाद मौसम के दो रंग देखने को मिले। सेलाकुई में झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया, जबकि विकासनगर में पांच मिनट की तेज बूंदाबांदी के बाद उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हो गए। हालांकि सेलाकुई में बारिश के बाद कुछ जगहों पर जलभराव से लोगों को परेशानी भी झेलनी पड़ी। विकासनगर में बुधवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।जून माह के दूसरे पखवाड़े की शुरुआत से ही पछुवादून में मौसम के तेवर तल्ख बने हुए हैं। हालांकि चकराता, कोटी कनासर, कथियान समेत अन्य क्षेत्रों में हो रही बारिश से जौनसार बावर में मौसम खुशनुमा बना हुआ है। यह भी पढ़ें- सेलाकुई में बरसे बदरा, विकासनगर में उमस से बेहाल लेकिन पछुवादून के मैदानी क्षेत्रों में हर दिन तेज धूप और उमस भर...