देहरादून, जुलाई 2 -- सेलाकुई। सेलाकुई क्षेत्र के प्रगति विहार में पड़ोसियों के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद मंगलवार को हिंसक झड़प में बदल गया। मामले में प्रगति विहार निवासी राखी पत्नी कन्हैयालाल ने थाना सेलाकुई में तहरीर देकर पड़ोसियों पर मारपीट, जानलेवा हमला, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। तहरीर के अनुसार, पड़ोसन द्वारा घर के बाहर कूड़ा-करकट और गंदा पानी डालने को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि विरोध करने पर अक्सर अभद्रता और झगड़ा किया जाता था।बताया गया कि 30 जून को इसी बात को लेकर कहासुनी बढ़ गई। इस दौरान राखी ने अपने पति कन्हैयालाल को मौके पर बुलाया। आरोप है कि इसी बीच पड़ोसी दीपक करीब पांच युवकों के साथ लाठी-डंडों से लैस होकर मौके पर पहुंचा और राखी, उसके पति तथा पुत्र आर्यन कुमार के साथ मारपीट की। पीड़िता का कहन...