विकासनगर, जून 17 -- हरीश बेंजवाल स्वारना नदी क्षेत्र में लगातार हो रहे अवैध खनन को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि खनन माफिया नियम-कायदों को ताक पर रखकर न सिर्फ अवैध खनन कर रहे हैं, बल्कि नाबालिग बच्चों से खनन सामग्री से भरे ट्रैक्टर भी चलवाए जा रहे हैं। जिससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है। लोगों ने पुलिस, परिवहन और श्रम विभाग से कार्रवाई की मांग की है।सेलाकुई के स्वारना नदी में जमकर अवैध खनन हो गया है। यह अवैध खनन पुलिस और प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। लोगों की ओर से कई बार शिकायत के बाद भी पुलिस और जिला प्रशासन आंखे मूंदे बैठा है। यह भी पढ़ें- सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर स्थानीय निवासी सतीश कुमार, उमेश रावत, पंकज श्रीवास्तव, इंद्रजीत, शिव कुमार, योगेंद्र ने बताया कि अवैध खनन तो हो ही रहा ...