देहरादून, जून 27 -- देहरादून। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना सेलाकुई पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 180.16 ग्राम अवैध चरस बरामद की है। पुलिस के अनुसार, उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री बनाने की मुहिम के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपदभर में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना सेलाकुई पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी।दिनांक 26 जून को डिक्शन कंपनी के ग्राउंड के पास पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान अभियुक्त सोमवीर सिंह को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 180.16 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सेलाकुई में मु0अ0सं0 84/2026 के...