देहरादून, जून 19 -- पूजा-पाठ और तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले बाबा राहुल थापा का एक और मामले में केस दर्ज हो गया है। सेलाकुई स्थित वैष्णो देवी मंदिर के महंत रहे इस कथित बाबा ने एक पूर्व सैनिक से कार खरीदने के लिए रखे गए छह लाख रुपये शुद्ध करने के बहाने ठग लिए। आरोपी बाबा राहुल थापा को दून पुलिस धोखाधड़ी के एक अन्य मामले में पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब कैंट कोतवाली में पीड़ित ने नई शिकायत दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर कैंट एसएस बिष्ट ने बताया कि बिलासपुर कांडली निवासी पूर्व सैनिक होम बहादुर थापा वर्तमान में ओएनजीसी फायर सर्विस में कार्यरत हैं। यह भी पढ़ें- सेलाकुई में गिरफ्तार बाबा पर पूर्व सैनिक ने छह लाख हड़पने का केस कराया उनकी पत्नी आर्मी स्कूल में शिक्षिका हैं। पीड़ित के अनुसार वर्ष 2022 में उनका संपर्क सेलाकुई के तेलपुरा...