देहरादून, मई 30 -- सेलाकुई। सेलाकुई थाना क्षेत्र के शिवनगर बस्ती में कार की तेज रफ्तार को लेकर शुरू हुआ विवाद पर मारपीट और घर में तोड़फोड़ तक पहुंच गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल लोकपाल परमार ने बताया कि राजेश कश्यप निवासी शिवनगर बस्ती ने तहरीर दी है। बताया कि 28 मई की रात करीब नौ बजे शिव मंदिर चौक के पास उनका भांजा अंकित पांडे घर लौट रहा था। आरोप है कि इसी दौरान काले रंग की फॉर्च्यूनर कार तेज गति से चलाई जा रही थी। जिसमें आयन पुत्र आकिल निवासी जमनपुर, मोबिन और ईलू निवासी चोई बस्ती बैठे थे। अंकित ने वाहन धीरे चलाने की बात कहने पर विवाद शुरू हो गया। आरोप लगाया गया है कि कार में सवार युवकों ने पहले गाली-गलौज और हाथापाई की। जान बचाने के लिए अंकित घर के अंदर चला गया। इसके बाद युवक अन्य लोगों को...