देहरादून, मई 15 -- विकासनगर। वेतन वृद्धि और ओवरटाइम का भुगतान किए जाने समेत साप्ताहिक अवकाश दिए जाने की मांग को लेकर सेलाकुई में फार्मा कंपनी के श्रमिकों ने सुबह प्रदर्शन किया। शुक्रवार को कंपनी के गेट के बाहर सैकड़ो कर्मचारी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए हैं। गुरुवार को भी एक अन्य कंपनी के श्रमिकों ने उक्त इन्हीं मांगों को लेकर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया था। प्रबंधन से आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शन को समाप्त कर दिया गया। अब शुक्रवार को दूसरी कंपनी के श्रमिकों ने भी प्रबंधन के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। यह भी पढ़ें- दवा कंपनी के कर्मियों की वेतन समेत 17 सूत्रीय मांगों पर सहमति

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...