विकासनगर, फरवरी 5 -- सेलाकुई में सरकारी जमीनों पर हो रहे कब्जे और खरीद-फरोख्त की शिकायत डीएम दरबार में पहुंचने के बाद लेखपाल ने गुरुवार को मौके पर पहुंचकर मौका मुआवना किया। लेखपाल ने कहा कि दो दिन के बाद अवैध खरीद-फरोख्त और कब्जों की रिपोर्ट बनाकर एसडीएम कार्यालय भेजी जाएगी। दरअसल, सेलाकुई के आसन नदी और स्वारना नदी किनारे खसरा नंबर 1353 और 323 में लगातार अवैध कब्जे किए जा रहे है। भू-माफिया यहां धडल्ले से 100-100 रुपये के स्टांप पर जमीनों की खरीद-फरोख्त कर रहे हैं। जमीन खरीदने के बाद यहां अवैध निर्माण कराए जा रहे। स्थानीय लोग कई बार इसकी शिकायत तहसील विकासनगर के साथ ही नगर पंचायत में कर चुके हैं, लेकिन अभी तक अवैध खरीद-फरोख्त और कब्जेधारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जिसके बाद स्थानीय निवाासी बालकृष्ण सहगल, पूरण सिंह चौहान, अमित अग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.