देहरादून, अगस्त 20 -- सेलाकुई। ऑपरेशन प्रहार के तहत सेलाकुई पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष सेलाकुई की ओर से गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अनिल कुमार वर्मा (35 वर्ष) पुत्र माणीराम, निवासी बायांखाला, राजारोड, सेलाकुई, देहरादून को बायांखाला से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार वारंटी काफी समय से न्यायालय द्वारा जारी वारंट की तामील से बच रहा था। वह एनआई एक्ट में वांछित था। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...