सेलाकुई पुलिस ने पोर्टल से 15 गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए
देहरादून, जुलाई 15 -- सेलाकुई । थाना सेलाकुई पुलिस ने भारत सरकार के संचार सारथी पोर्टल की मदद से 15 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द कर दिया। बरामद मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत करीब 3.20 लाख रुपये बताई गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर थाना सेलाकुई पुलिस लगातार पोर्टल के माध्यम से गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार, मोबाइल खोने की शिकायत मिलते ही उसकी रिपोर्ट दर्ज कर फोन को तत्काल पोर्टल पर ट्रेसिंग के लिए अपलोड किया जाता है। 14 जुलाई को अलग-अलग कंपनियों के कुल 15 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे गए। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: सीईआईआर पोर्टल से लौटाए 15 गुमशुदा मोबाइल अपने खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर मोबाइल स्वामियों और उनके परिजनों ने उत्तराखंड पुलिस का आभार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.