विकासनगर, मई 15 -- नगर पंचायत का दर्जा मिलने के एक दशक बाद भी सेलाकुई की गिनती ग्रामीण क्षेत्र में ही हो रही है। नगरीय क्षेत्र में शामिल नहीं किए जाने से सबसे अधिक परेशानी रसोई गैस उपभोक्ताओं को झेलनी पड़ रही है। उन्हें गैस बुकिंग के लिए 45 दिन का लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। शुक्रवार को नगर पंचायत सभासद ने खाद्य पूर्ति निरीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मानक बदलने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...