विकासनगर, अप्रैल 30 -- सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल परिसर में गुरुवार को एकलव्य स्पोर्ट्स सेंटर के निर्माण के लिए भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय के चेयरमैन ओम पाठक, हेडमास्टर डॉ. दिलीप कुमार पांडा, डीपीएसजी विद्यालय के हेडमास्टर क्रिस्टोफर सहित शिक्षकगण, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। चेयरमैन ओम पाठक ने कहा कि एकलव्य स्पोर्ट्स सेंटर केवल एक भवन नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सपनों की नींव है। हमारा उद्देश्य है कि छात्र पढ़ाई के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी देश का नाम रोशन करें। एकलव्य, जो समर्पण और साधना के प्रतीक हैं, उनके नाम पर बना यह केंद्र बच्चों को निरंतर प्रेरित करेगा।हेडमास्टर डॉ. दिलीप कुमार पांडा ने इसे विद्यालय के इतिहास में मील का पत्थर बताते हुए कहा कि सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल समग्र ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.