सेलम जंक्शन पर लापता हुआ युवक, खोजबीन की गुहार
सिमडेगा, अगस्त 3 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के महाबुआंग तिनसोंगड़ा निवासी नादु सिंह 27 जुलाई को अपने कुछ साथियों के साथ राउरकेला से अमृत भारत एक्सप्रेस से तमिलनाडु जा रहे थे। यात्रा के दौरान वह सेलम जंक्शन रेलवे स्टेशन पर उतर गए। जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है। गांव के राजू सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही महाबुआंग थाना में लिखित आवेदन देकर नादु सिंह की खोजबीन कराने की मांग की गई है। उन्होंने प्रशासन एवं संबंधित एजेंसियों से युवक का जल्द से जल्द पता लगाने की अपील की है। बताया जा रहा है कि यात्रा के दौरान नादु सिंह की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। जिसके कारण वह सेलम जंक्शन पर ट्रेन से उतर गए। इसके बाद से उनका मोबाइल या अन्य माध्यमों से भी कोई संपर्क नहीं हो पाया है। इधर युवक के लापता होने की सूचना पर परिजनों का रो-रोकर बुरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.