बोकारो, फरवरी 3 -- बोकारो, प्रतिनिधि। सेक्टर 4डी स्थित महर्षि रविदास सेवा आश्रम में संत प्रवर गुरु रविदास की जयंती ज्ञान दिवस के रूप में मनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि गुरुजी के भक्ति व सामाजिक परिवर्तन के क्रांतिकारी व साहसिक कार्यों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास भक्ति काल के महान गुरु, महान संत थे। वे देश में समता-मूलक समाज व वेगम पूरा शहर स्थापना के प्रबल पैरोकार संत थे। वे मन की शुद्धता व पवित्रता की महत्ता को दर्शाते हुए कहते हैं कि मन चंगा तो कठौती में गंगा। गुरु जी अंधविश्वास, पाखंड, अविधा, भ्रम, नशा व विखराव को अनेक दुःखों का कारण बताते हैं। मौके पर संजीव कुमार, मंजीत कौर, शरबजीत सिंह, अनिल कुमार, शिवबहादुर राम, सुनिल रैना, बिजय कुमार, रामलाल राम, रामबाबू रोहित, चन्द्रमणि राम, राजेश्वर कुमार, बैजनाथ प्रसाद, राजकुमार प्र...