प्रयागराज, अक्टूबर 6 -- विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस पर मंगलवार को संस्थाओं की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयेाजित किया गया। कर्नलगंज स्थित त्रिशला फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में देश-विदेश के सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित बच्चे और उनके अभिभावक शामिल हुए। फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र जैन ने कहा कि सेरेब्रल पाल्सी से प्रभावित बच्चे अपनी शारीरिक कठिनाइयों से परिभाषित नहीं होते। हर एक बच्चे के पास विशेष क्षमताएं और संभावनाएं होती हैं। उपचार और थेरेपी से कई बच्चे समाज की मुख्य धारा से जुड़ चुके हैं। बच्चों ने कई तरह के खेलकूद व मनोरंजक कार्यक्रम में उत्साह से भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...