प्रयागराज, मार्च 1 -- प्रयागराज। मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में राज्य और राष्ट्रीय स्तर के खेलकूद होते रहते हैं। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी स्टेडियम के ट्रैक पर दम दिखाते रहे हैं। स्टेडियम के ट्रैक पर शनिवार को भी खेलकूद हो रहा था। इस खेलकूद में भाग लेने वाले पेशेवर खिलाड़ी नहीं, बल्कि दिव्यांग बच्चे खेल की एबीसीडी सीखने के लिए शामिल हुए। उत्तर प्रदेश सेरेब्रल पाल्सी स्पोर्ट्स एंड वेलफेयर ट्रस्ट (यूपीसीपी स्पोर्ट्स) की ओर से स्टेडियम में सेरेब्रल पाल्सी पीड़ित बच्चों के खेलकूद कार्निवाल का आयोजन किया गया। खास तरह के बच्चों के लिए दौड़, बाल गेम फुटबाल आदि खेलों का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश सेरेब्रल पाल्सी स्पोर्ट्स एंड वेलफेयर ट्रस्ट के प्रेसीडेंट जितेंद्र प्रताप राय ने आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' को बताया कि इस आयोजन के जरिए सेरेब्रल पाल...