लातेहार, अप्रैल 18 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेरेगाड़ा से इस वर्ष 6 आज़मीन-ए-हज पवित्र हज यात्रा के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने उन्हें मुबारकबाद देते हुए सकुशल यात्रा और हज की मुकम्मल अदायगी के लिए दुआएं कीं। बालूमाथ से मौलाना जियाउल्लाह,मौलाना जुबैर एवं नईम साहब समेत कई लोग मुख्य रूप से आज़मीन-ए-हज से मुलाकात करने पहुंचे। उन्होंने सभी हज यात्रियों को मुबारकबाद पेश करते हुए उनसे अपने लिए और पूरे इलाके की खुशहाली के लिए दुआ करने की दरख्वास्त की। मौके पर उपस्थित लोगों ने अल्लाह से दुआ की कि सभी हज यात्री सफर-ए-हज बखैर पूरा करें और अरकान-ए-हज की अदायगी के बाद स्वस्थ एवं सलामत अपने वतन लौटें। गांव में इस पावन अवसर को लेकर उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...