लखनऊ, जून 6 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी में अति कुपोषित व कुपोषित बच्चों के लिए जल्द संभव-6 अभियान शुरू किया जाएगा। ऐसे बच्चों की पहचान, प्रबंधन व निगरानी और अभियान को बेहतर ढंग से चलाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बीते पांच सालों से संभव अभियान चल रहा है। वर्ष 2026-27 में इसका छठा संस्करण शुरू किया जा रहा है। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार निदेशालय में तैनात उप निदेशक मुख्यालय सेराज अहमद को अभियान का नोडल अधिकारी बनाया गया है। निदेशक हर्षिता माथुर की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...