चक्रधरपुर, अगस्त 31 -- चक्रधरपुर,संवाददाता 10 वीं ईस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप के प्री नेशनल इंडिया में सेरसा चक्रधरपुर के अरिंदम बोस ने क्वालीफाई किया है। ओएस इंजीनियरिंग बहलदा डीडब्ल्यूआई-बीडीओ यूनिट में कार्यरत पिस्टल सह रायफल शूटर अरिंदम ने 25 मीटर फायर स्पोर्ट्स पिस्टल इवेंट में अपनी कामयाबी दर्ज की। इसके अतिरिक्त अरिंदम बोस ने कई स्पर्धाओं में मिनिमम क्वालिफाई स्कोर(एमक्यूएस) प्राप्त किया है। 10 मीटर पिस्टल इवेंट नेशनल लेवल के लिए पहले क्वालिफाई किया है। 50 मीटर प्रोन फायर रायफल ईवेंट में एमक्यूएस प्राप्त किया। 50 मीटर फ्री पिस्टल इवेंट में एमक्यूएस एवं 25 मीटर पोईंट 32 पिस्टल सेंटर फायर इवेंट में एमक्यूएस प्राप्त किया है। यह भी पढ़ें- रातू की आकांक्षा ओझा ने शूटिंग में जीते तीन स्वर्ण प्रतियोगिता का आयोजन पश्चिम बंगाल के आसनसोल शूटिं...