सेमेस्टर-5 का फॉर्म और परीक्षा कार्यक्रम जारी
दुमका, अगस्त 20 -- सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय ने यूजी सेमेस्टर-5 सत्र 2023-27 की परीक्षा के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि और परीक्षा कार्यक्रम एक साथ जारी कर दिया है। परीक्षा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विद्यार्थी 28 अगस्त से 4 सितंबर तक बिना विलंब शुल्क के ऑनलाइन परीक्षा प्रपत्र एवं शुल्क जमा कर सकेंगे। इसके बाद 5 से 7 सितंबर तक 200 रुपये तथा 8 से 10 सितंबर तक 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म जमा करने का मौका दिया गया है। वहीं, यूजी सेमेस्टर-5 की परीक्षा 18 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है। परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार मेजर-9, मेजर-10, मेजर-11 और माइनर-3 की परीक्षाएं अलग-अलग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.