बोकारो, दिसम्बर 31 -- तेनुघाट। बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्व विद्यालय धनबाद के द्वारा सत्र 2022-26 एवं सत्र 2023-27 के लिए सेमेस्टर 4 की परीक्षा, जो 18 दिसंबर को निरस्त की गई थी, उस विषय की परीक्षा अब 7 जनवरी को दोनों पालियों में होगी में होगी। तेनुघाट महाविद्यालय के केंद्राधीक्षक प्रो सुदामा तिवारी एवं परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर धनंजय रविदास ने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन में वरीय प्राध्यापक प्रो महावीर यादव, प्रो संजीव महाराज, प्रो प्रेमसागर प्रसाद, प्रो दिनेश्वर प्रसाद स्वर्णकार, प्रो रावण मांझी, प्रो कालीचरण महतो, सहायक प्रमोद कुमार, प्रेमचंद रजक, अभिषेक कुमार आदि सजग हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...