मुंगेर, अप्रैल 18 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-2 में नामांकन प्रक्रिया को बिना किसी आधिकारिक सूचना के स्थगित कर दिए जाने से विद्यार्थियों में भारी नाराजगी है। स्थिति यह रही कि शुक्रवार तक विद्यार्थी नामांकन के लिए कॉलेजों का चक्कर लगाते रहे, लेकिन उन्हें कहीं से स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी। विश्वविद्यालय ने पूर्व में 15 से 17 अप्रैल तक नामांकन की तिथि निर्धारित करते हुए सूचना जारी की थी। बावजूद इसके न तो नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई और न ही पोर्टल खोला गया। निर्धारित तिथि बीत जाने के बाद भी विश्वविद्यालय की ओर से प्रक्रिया स्थगित करने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई, जिससे छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।सबसे यह भी पढ़ें- च्ब्उैव्भ्ठश्र हैरान करने वाली बात यह र...